Scholarly open access journals, Peer-reviewed, and Refereed Journals, Impact factor 8.14 (Calculate by google scholar and Semantic Scholar | AI-Powered Research Tool) , Multidisciplinary, Monthly, Indexing in all major database & Metadata, Citation Generator, Digital Object Identifier(DOI)
पर्यावरण बहुसंदर्भित शब्द है, मानव जीवन के हर पहलू से जुड़ा हुआ है। जैनाचार पर्यावरण का मुख्य संरक्षक है। जैनाचार्यों ने व्यक्ति को प्रकृतिस्थ बनाने के लिए ऐसी जीवन पद्धति दी है, जो उसे सुन्दर आध्यात्मिक भावभूमि तैयार कर देती है। यह भूमि है अहिंसा की जिस पर चलकर कोई भी व्यक्ति दूसरे को कष्ट नहीं दे सकता। पर्यावरण की सुरक्षा अहिंसा व्रत में प्रवृत्त हुए बिना नहीं हो सकती। आधुनिकीकरण और विज्ञान के बढ़ते विस्मयकारी अन्वेषण और आविष्कार मानवीय जीवनचर्या को ही नहीं अपितु स्थावर-जंगम और सम्पूर्ण ब्रह्मण्ड को प्रभावित कर क्षत विक्षत कर रहे हैं। जैन धर्म जीवो के प्रति अत्यधिक उद्वार भाव रखता है। जैन धर्म कदापि किसी जीव के प्रति हिंसात्मक भाव नहीं रखता। संसार की प्रत्येक वस्तु प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से आपस में जुड़ी हुई है, एक के बिना दूसरी का अस्तित्व असम्भव है। पारिस्थितिकी तंत्र इसका अच्छा उदाहरण है जो एक चैन की तरह है जिसकी एक कड़ी के साथ भी छेड़छाड की तो पूरी चैन अस्त व्यस्त हो जाएगी। यहाँ हमारा प्रत्यत्न रहेगा कि हम पर्यावरण की दृष्टि से जैनाचार की मूलगत प्रेरणा को समझें और देखें कि धर्मात्माओं, ऋषियों, मुनियो द्वारा किस प्रकार से पर्यावरण को विशुद्ध बनाने के प्रयत्न किए गए हैं। इन सब विषयों पर दृष्टिपात करते हुए आवश्यक है कि अहिंसा के दोनों पक्षों व्यावहारिक और पारमार्थिक पर चिन्तन-मनन करें और दोनों में तारतम्यता स्थापित कर जीवनचर्या व्यतीत करें।
Keywords:
अहिंसा और पर्यावरण, जैनाचार, व्यावहारिक और पारमार्थिक, मूलगत प्रेरणा, जीवनचर्या।
Cite Article:
"धन्यकुमारचरितम् में जैन धर्म का परम तत्व: अहिंसा और पर्यावरण", International Journal for Research Trends and Innovation (www.ijrti.org), ISSN:2456-3315, Vol.8, Issue 7, page no.962 - 964, July-2023, Available :http://www.ijrti.org/papers/IJRTI2307136.pdf
Downloads:
000205492
ISSN:
2456-3315 | IMPACT FACTOR: 8.14 Calculated By Google Scholar| ESTD YEAR: 2016
An International Scholarly Open Access Journal, Peer-Reviewed, Refereed Journal Impact Factor 8.14 Calculate by Google Scholar and Semantic Scholar | AI-Powered Research Tool, Multidisciplinary, Monthly, Multilanguage Journal Indexing in All Major Database & Metadata, Citation Generator