Scholarly open access journals, Peer-reviewed, and Refereed Journals, Impact factor 8.14 (Calculate by google scholar and Semantic Scholar | AI-Powered Research Tool) , Multidisciplinary, Monthly, Indexing in all major database & Metadata, Citation Generator, Digital Object Identifier(DOI)
15वीं विधानसभा चुनाव की चुनावी बिसात बिछ चुकी थी... रास्ते खोजे जा रहे हो... अपनी रणनीतियों के मुताबिक सियासी चौसर बिछाने की कोशिश की जा रही हो... तो गुर्जर और मीणा, जाट और राजपूत, ब्राह्मण और अन्य जातियों के वोट बैंक का जिक्र... और उसे साधने की रणनीति के बगैर पार्टियों की चुनावी रणनीति अधूरी है... इस चुनाव में कांग्रेस इस आसरे है कि गुर्जर समाज को साधने के लिए सचिन पायलट के रूप में उसके पास तुरुप का इक्का है, तो वहीं बीजेपी ने इसकी काट के लिए मीणा वोटर पर नजरें गड़ाई है... और हाल ही में बीजेपी में आए किरोड़ी लाल मीणा को सभी प्रमुख चुनाव समितियों में जगह दी गई... उधर बीजेपी मुख्यमंत्री राजे की सोशल इंजीनियरिंग के आसरे भी है... जहाँ वो गुर्जर समाज के बीच उनकी समधन के नाते वोटों की सेंधमारी करेगी... लेकिन जिक्र जब चुनावों का हो तो बात वोट बैंक और उसकी ताकत की होगी... गुर्जर हो या मीणा, जाट हो या राजपूत... राजस्थान की राजनीति में जाति बेहद प्रभाव रखती है। इसी को समझने के लिए हमें 15वीं विधानसभा के निर्वाचन में अलवर जिले की संभाग की 11 विधानसभा सीटों का विश्लेषण करना होगा कि मतदाता कौनसे मुद्दों से प्रभावित होकर चुनावों में मतदान करते है और उनके व्यवहार को कौन-कौन से कारक प्रभावित करते हैं।
राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक, जातिगत धार्मिक रोजगार, महँगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दे चुनाव में कितना असर डाल सकते हैं और इन मुद्दों की तहकीकात के लिए हम उसकी तह तक जाएंगे... और आँकड़ों के जरिए बताने की कोशिश करेंगे कौन-सा मुद्दा कितना खास है... 15वीं विधानसभा चुनाव के वे मुद्दे जिन्होंने मतदाताओं के व्यवहार को प्रभावित किया उसका विश्लेषण हम चुनावी घोषणा-पत्र और पिछले पाँच सालों के राजनीतिक घटनाक्रमों के आधार पर समझने का प्रयास करंेगे।
प्रस्तुत शोध-पत्र अलवर जिले में 15वीं विधानसभा के निर्वाचन में मतदान व्यवहार विषय पर है। अलवर जिले अलवर ग्रामीण (अजा), अलवर शहर, बहरोड़ कठूमर (अजा), किशनगढ़बास, मुण्डावर, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ (अजजा), रामगढ़, थानागाजी, तिजारा एवं बानसूर की कुल 11 विधानसभा सीटें आती हैं जो सम्पूर्ण राजस्थान विधानसभा की 5.5 प्रतिशत सीटों का प्रतिनिधित्व करती है।
Keywords:
.
Cite Article:
"15वीं विधानसभा का मतदान व्यवहार: अलवर जिले के विशेष संदर्भ में", International Journal for Research Trends and Innovation (www.ijrti.org), ISSN:2456-3315, Vol.9, Issue 3, page no.187 - 192, March-2024, Available :http://www.ijrti.org/papers/IJRTI2403028.pdf
Downloads:
000205215
ISSN:
2456-3315 | IMPACT FACTOR: 8.14 Calculated By Google Scholar| ESTD YEAR: 2016
An International Scholarly Open Access Journal, Peer-Reviewed, Refereed Journal Impact Factor 8.14 Calculate by Google Scholar and Semantic Scholar | AI-Powered Research Tool, Multidisciplinary, Monthly, Multilanguage Journal Indexing in All Major Database & Metadata, Citation Generator