Scholarly open access journals, Peer-reviewed, and Refereed Journals, Impact factor 8.14 (Calculate by google scholar and Semantic Scholar | AI-Powered Research Tool) , Multidisciplinary, Monthly, Indexing in all major database & Metadata, Citation Generator, Digital Object Identifier(DOI)
स्वामी विवेकानन्द भारतीय समाज के ऐसे महान विचारक, दार्शनिक, और राष्ट्र निर्माता थे, जिन्होंने भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर को राष्ट्रीय चेतना से जोड़ा। उनका जीवन और दर्शन भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एकता, और सामाजिक उत्थान के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। 19वीं सदी के उत्तरार्ध में जब भारत सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संकटों से गुजर रहा था, तब विवेकानन्द ने भारतीय समाज को आत्मगौरव, आध्यात्मिकता और कार्यशीलता का पाठ पढ़ाया। उनके विचार न केवल उस समय प्रासंगिक थे, बल्कि आज भी राष्ट्रीय निर्माण और समाज सुधार में उनकी शिक्षाएँ दिशादर्शक हैं।
स्वामी विवेकानंद आधुनिक भारतीय राष्ट्रवाद के उज्ज्वल नक्षत्र थे, जिनका जीवन मानवता और भारतीयता के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा। वे उदारवादी हिंदू धर्म के प्रवर्तक थे, और उनकी विचारधारा वेदांत, उपनिषदों, आध्यात्मिकता तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित थी। उनके संदेश में सभी धर्मों की सकारात्मक बातों को समाहित किया गया था। उनका भारतीय राष्ट्रवाद, भारतीय संस्कृति और परंपरा से पूर्णतः ओतप्रोत था।
स्वामी विवेकानंद का मानना था कि सच्ची राष्ट्रीयता के बिना कोई भी देश प्रगति नहीं कर सकता। उनके अनुसार, धर्म, समाज, संस्कृति और मानवता राष्ट्रीयता के प्रमुख स्तंभ हैं। 1893 में शिकागो में आयोजित विश्व धर्म महासभा में उनके द्वारा दिए गए भाषण ने न केवल हिंदू धर्म की महानता को विश्व पटल पर स्थापित किया, बल्कि उनके विचारों ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया।
उनका भारतीय राष्ट्रवाद नव-हिंदूवाद का प्रतीक था, जिसमें उदार हिंदुत्व, सहिष्णुता और कर्मयोग जैसे तत्व सम्मिलित थे। स्वामी विवेकानंद के दर्शन ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रवाद के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिससे उनकी विचारधारा आज भी प्रासंगिक बनी हुई है।
Keywords:
राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, आध्यात्मिकता, सामाजिक सुधार, युवा जागृति, भारतीय संस्कृति, धर्म, महिला सशक्तिकरण, जातिवाद, अंधविश्वास, रामकृष्ण मिशन, समाज सेवा, गरीबी उन्मूलन, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन,
Cite Article:
"राष्ट्र निर्माता स्वामी विवेकानन्द :एक ऐतिहासिक अध्ययन", International Journal for Research Trends and Innovation (www.ijrti.org), ISSN:2455-2631, Vol.9, Issue 12, page no.a671-a677, December-2024, Available :http://www.ijrti.org/papers/IJRTI2412072.pdf
Downloads:
000730
ISSN:
2456-3315 | IMPACT FACTOR: 8.14 Calculated By Google Scholar| ESTD YEAR: 2016
An International Scholarly Open Access Journal, Peer-Reviewed, Refereed Journal Impact Factor 8.14 Calculate by Google Scholar and Semantic Scholar | AI-Powered Research Tool, Multidisciplinary, Monthly, Multilanguage Journal Indexing in All Major Database & Metadata, Citation Generator